कांके: बिरसा चौक के पास एक दुकान में लगी आग, दमकल टीम ने आग पर काबू पाया
Kanke, Ranchi | Oct 18, 2025 बिरसा चौक के पास स्थित एक दुकान में शुक्रवार देर रात करीब दस बजे आग लग गई। आग लगने की सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया। काफी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंची पुलिस आग लगने की वजहों की जांच कर रही है।