कांके: कचहरी के पास प्रेस वार्ता में केंद्रीय सरना समिति ने आदिवासी हुंकार रैली पर सवाल उठाए
Kanke, Ranchi | Oct 18, 2025 कचहरी के पास शनिवार दोपहर करीब तीन बजे प्रेस वार्ता कर केंद्रीय सरना समिति ने आदिवासी हुंकार रैली पर सवाल उठाए हैं। इस मौके पर केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि आदिवासी हुंकार रैली में कई फर्जी आदिवासी और धर्मांतरित ईसाई समुदाय के लोग शामिल थे, जिन्होंने आदिवासी समाज को गुमराह करने का काम किया।