दरभंगा: अंबेडकर सभागार में जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित, प्रभारी डीएम ने की घोषणा
दरभंगा जिला परिषद अध्यक्ष सीता देवी के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गुरुवार को पारित हो गया। अंबेडकर सभागार में प्रभारी डीएम सलीम अख्तर की अध्यक्षता में आयोजित विशेष बैठक में 47 में से 27 सदस्य उपस्थित हुए। इनमें 26 सदस्यों ने सीता देवी के खिलाफ मतदान किया। इस संबंध में गुरुवार को दोपहर 1:30 बजे जानकारी प्रदान की गई।