हुलासगंज: खुदौरी नदी पर शराब बिक्री मामले में एक महिला सहित दो लोग गिरफ्तार, जेल भेजे गए
जहानाबाद के हुलासगंज थाना पुलिस ने शराब बिक्री के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में खुदौरी नदी क्षेत्र निवासी महिला मुनकी मांझी और संतोष मांझी शामिल हैं। दोनों के खिलाफ पहले से शराब कारोबार का मामला दर्ज था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ा और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर जेल भेज दिया है ।