होशंगाबाद नगर: मीनाक्षी चौक पर भजन संध्या के लिए विधायक प्रतिनिधि ने स्कूल शिक्षा व परिवहन मंत्री को दिया आमंत्रण
मीनाक्षी चौक स्थित मंदिर निर्माण की स्थापना के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली भजन संध्या में शामिल होने के लिए नर्मदापुरम विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव ने स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह को आमंत्रित किया। मंगलवार को महेंद्र यादव भोपाल पहुंचे, जहां उन्होंने मंत्री उदय प्रताप सिंह से मुलाकात की।