बक्सर: गोपगुट महासंघ ने पहलगाम हमले के विरोध में ज्योति प्रकाश चौक से निकाला कैंडल मार्च, श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन
Buxar, Buxar | May 1, 2025 पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के विरोध में ज्योति प्रकाश चौक से गोपगुट महासंघ ने नगर मे पैदल कैंडल मार्च किया. कैंडल मार्च गुरुवार को संध्या 6:30 बजे किया गया. इस दौरान पैदल मार्च में शामिल लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए. आतंकवादियों को सजा दो के नारे बुलंद किया. वही निहत्थे मृत सैलानियों की मृत आत्मा की शांति को लेकर श्रद्धांजलि सभा की.