बक्सर: भाजपा शासन में आतंकी हमले बढ़े, सुरक्षा के नाम पर सिर्फ़ बहाना: बक्सर में राजपुर विधायक
Buxar, Buxar | May 1, 2025 बक्सर में राजपुर के विधायक और कांग्रेस नेता विश्वनाथ राम ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मिडिया से बात करते हुए कहा कि जब-जब देश में केंद्र की सत्ता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हाथ में रही है, तब-तब आतंकवादी हमलों में इजाफा हुआ है। उन्होंने इन हमलों को "चुनावी लाभ" से जोड़ते हुए केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।