गोरखपुर: हत्या के प्रयास के आरोप में पीपीगंज पुलिस ने 2 महिलाओं को लामोहिया से किया गिरफ्तार
पीपीगंज पुलिस ने राजकुमारी व प्रियंका नाम की दो महिलाओं को आज हत्या के प्रयास के आरोप में लामोहिया से गिरफ्तार किया है। इनपर इल्जाम है कि इसने पूर्व में एक मुकदमे के वादी के रिश्तेदारों को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद इन्हें आज अदालत में पेश किया। अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए इन दोनों महिलाओं को जेल भेज दिया है।