गोरखपुर: बिछिया शहरी स्वास्थ्य केंद्र पर अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के मौके पर नसों को किया गया सम्मानित
जिले के सरकारी स्वास्थ्य इकाइयों पर अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के मौके पर स्टॉफ नर्सेज के लिए रविवार को एक मिनट तक ताली बजाई गयी और इस खास अंदाज में उन्हें सम्मान दिया गया। इस मौके पर नर्सिंग पेशे की आदर्श फ्लोरेंस नाइटेंगिल के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में भी चर्चा हुई ।