गोरखपुर: गुलरिहा पुलिस पर दबंगों के साथ मिलकर जमीन कब्जा करने का जंगल डुमरी निवासी पीड़ित ने लगाया आरोप
गुलरिहा थानाक्षेत्र के जंगल डूंगरी के रहने वाले पत्रकार आरिफ को सुबह थाना पर बुलाया गया। आरोप है कि पुलिस ने पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार किया। आज दोपहर में अचानक कुछ दबंग दर्जनों की संख्या में उनकी जमीन पर कब्जा करने पहुंच गए। इसकी जानकारी उन्होंने जिले के आला अधिकारियों के साथ 112 नंबर पुलिस को दी। आरिफ आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस तो उनके साथ मारपीट की।