गोरखपुर: फ्रांस दूतावास के काउंसलर ने गोरखनाथ मंदिर में किया गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन
फ्रांस के राजनयिक लॉरेंश त्रिपोने ने गोरखनाथ मंदिर में महायोगी गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन-पूजन किया। मंदिर की दिव्यता व भव्यता से अभिभूत त्रिपोने ने परिसर में स्थित सभी देव विग्रहों का दर्शन कर मत्था टेका। उन्होंने गीता प्रेस, रामगढ़ताल क्षेत्र समेत गोरखपुर के कुछ प्रमुख स्थलों का भी भ्रमण किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इसे विकसित शहर बताया।