उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि अब ऐसा लगता है कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष भी भगवा वस्त्र पहनकर कांवड़ यात्रा में शामिल होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में धार्मिक आयोजनों और कांवड़ यात्रा को लेकर लोगों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन लोगों ने पहले आस्था और धार्मिक परंपराओं का विरोध किया, वे भी अब बदलते माहौल को देखते हुए इन आयोजनों से जुड़ने की इच्छा रखते दिखाई दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत में नई चर्चा शुरू हो गई है।
#YogiAdityanath #SamajwadiParty #KanwarYatra #UPPolitics #PoliticalStatement #UttarPradesh #BreakingNews #Balliakhabar