पटना ग्रामीण: बिहार विधानसभा परिसर में माले विधायक समीर महासेठ ने कहा,जब तक बिहार आगे नहीं बढ़ेगा तब तक देश आगे नहीं बढ़ेगा
माले विधायक समीर महासेठ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 20 वर्षों से सत्र लगातार छोटा होता जा रहा है। जिससे लोगों की समस्याओं को सदन में रखने का पूरा समय उन्हें नहीं मिल पा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर भी यह आरोप लगाया है कि सिर्फ गुजरात पर ही ध्यान दिया जा रहा है, बिहार पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।