मुज़फ्फरनगर: भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री के बेटे की शर्मनाक करतूत, मां-बेटी से छेड़छाड़, वीडियो हुआ वायरल
मुजफ्फरनगर के नई मंडी क्षेत्र में स्कूटी सवार दो युवकों द्वारा नशे की हालत में महिलाओं से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हुआ है। एक लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए पूरी घटना रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दी। आरोप है कि इनमें से एक युवक भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री का बेटा है। मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस जांच में जुटी है और कार्रवाई की बात कह रही है।