पटना ग्रामीण: पटना: अपराध नियंत्रण में 3 लाख अभियुक्तों की गिरफ्तारी, गृह विभाग के प्रधान सचिव का बयान
गृह विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने शुक्रवार शाम करीब 7:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 2024 में अपराध नियंत्रण में अब तक 3 लाख अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। इसके साथ ही 92 नियमित हथियार, 4861 अवैध हथियार, 165 देसी बम और 22000 कारतूस बरामद किया गया है।