बिक्रमगंज: बिक्रमगंज बस स्टैंड का एसडीएम-एसडीपीओ ने निरीक्षण किया, प्रस्तावित विकास कार्यों और सुविधाओं का लिया जायजा
बिक्रमगंज के अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंधु शेखर सिंह ने शुक्रवार को शहर के डिहरी रोड स्थित अस्थायी बस स्टैंड परिसर का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित विकास कार्यों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान, नगर परिषद बिक्रमगंज के सभापति मनोरंजन सिंह को परिसर की व्यवस्थाओं, यातायात संचालन, स्वच्छता पर हुआ चर्चा।