कटनी नगर: कुठला पुलिस का खुलासा: ₹4.26 करोड़ के ऑनलाइन फ्रॉड में मुंबई से एक आरोपी गिरफ्तार
कुठला थाना अंतर्गत बिलहरी चौकी पुलिस ने ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले एक आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है आरोपी के द्वारा 4 करोड़ 26 लख रुपए का संदिग्ध लेनदेन विभिन्न खातों में फ्राड कर किया गया है इस संबंध में आज बुधवार दोपहर 3 बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया ने जानकारी दी। दो मुख्य आरोपी जिन पर मुंबई में रेड कार्ड जारी किए गए है उनकी तलाश जारी है।