चित्रकूट प्रभारी निरीक्षक मऊ व उनकी टीम द्वारा आयुष हत्याकांड में वांछित एवं ₹15,000-₹15,000 के इनामिया 02 अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री पीयूषकान्त राय एवं क्षेत्राधिकारी मऊ श्री फहद अली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मऊ श्री श्रीप्रकाश यादव व उनकी टीम द्वारा आयुष हत्याकांड (बरगढ़) में वांछित एवं ₹15,000-₹15,000 के इनामिया 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
*अभियुक्तों का नाम/पता*
1.नौशाद अंसारी पुत्र आफताब आलम निवासी कटरा चौराहा उभारी करमा, थाना घूरपुर, जनपद प्रयागराज।
2.इरशाद अंसारी पुत्र आफताब आलम निवासी कटरा चौराहा उभारी करमा, थाना घूरपुर, जनपद प्रयागराज।
*गिरफ्तारी का दिनांक/स्थान/समय*
ग्राम उभारी करमा, थाना घूरपुर, जनपद प्रयागराज,दिनांक 11.06.2026, समय 13:55 बजे।
*संक्षिप्त विवरण*
उल्लेखनीय है कि दिनांक 22.01.2026 को कस्बा बरगढ़ निवासी अशोक कुमार पुत्र रमेश चन्द्र केसरवानी द्वारा थाना बरगढ़ पर सूचना दी गई कि उनके पुत्र आयुष केशरवानी उर्फ छोटू (13 वर्ष) का सायं लगभग 05:50 बजे पुराने किरायेदार इरफान अंसारी एवं उसके साथ रहने वाले कल्लू उर्फ साहिबे इमाम द्वारा अपहरण कर लिया गया तथा 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। इस सूचना के आधार पर थाना बरगढ़ में मु0अ0सं0 07/2026 धारा 140(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
फिरौती की मांग पूरी न होने पर अभियुक्तों द्वारा आयुष केशरवानी की हत्या कर दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक, परिक्षेत्र चित्रकूटधाम बांदा एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया।
दिनांक 23.01.2026 को एसओजी एव पुलिस संयुक्त टीमों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सर्विलांस एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभियुक्त इरफान अंसारी एवं कल्लू उर्फ साहिबे इमाम की संलिप्तता की पुष्टि की गई। साक्ष्य संकलन के दौरान दोनों अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में घेरकर गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया। मुठभेड़ के दौरान दोनों अभियुक्त घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु सीएचसी मऊ भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने कल्लू उर्फ साहिबे इमाम को मृत घोषित कर दिया।
विवेचना के दौरान मुकदमा उपरोक्त में धारा 103(1), 238ए, 61(2)(क) एवं 3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। जांच के क्रम में घटना के षड्यंत्र में शामिल नौशाद अंसारी एवं इरशाद अंसारी पुत्रगण आफताब आलम निवासी कटरा चौराहा उभारी करमा, थाना घूरपुर, जनपद प्रयागराज के नाम प्रकाश में आए।
दिनांक 11.06.2026 को प्रभारी निरीक्षक मऊ व उनकी टीम मुकदमा उपरोक्त में वांछित/इनामिया अभियुक्तों की तलाश में करमा बाजार, प्रयागराज क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम उभारी में दबिश देकर नौशाद अंसारी (उम्र लगभग 37 वर्ष) एवं इरशाद अंसारी (उम्र लगभग 33 वर्ष) को उनके घर के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों को मुकदमा उपरोक्त में धारा 140(2), 103(1), 238ए, 61(2)(क) एवं 3(5) बीएनएस के अंतर्गत समय करीब 13:55 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया।
उक्त दोनों अभियुक्तों पर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा ₹15,000-₹15,000 का पुरस्कार घोषित था।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1.प्रभारी निरीक्षक मऊ श्री श्रीप्रकाश यादव
2.मुख्य आऱक्षी चालक बृजेश यादव
3. आरक्षी सोनपाल
4.रि0आ0 हिमांशू यादव
5.रि0म0आ0 शिखा
6.रि0म0आ0 ज्योति