दमोह: ₹1.5 करोड़ के लेनदेन विवाद में गरमाई राजनीति, कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल ने आरोपों को बताया निराधार
Damoh, Damoh | May 25, 2026 दमोह कांग्रेस जिला अध्यक्ष मानक पटेल ने पत्रकार वार्ता में कथित 1.50 करोड़ रुपये के लेनदेन मामले को निराधार बताते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि फर्जी अनुबंध और दस्तावेजों के आधार पर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। पटेल ने कहा कि राजकुमार दुबे से कभी कोई लेनदेन नहीं हुआ। 2014 के कथित अनुबंध को कूटरचित बताकर एसपी से शिकायत की।