कौंच: बरोदा कला गांव में उचित दर विक्रेता की दुकान की खाद्यान्न आपूर्ति निलंबित, 41 लाभार्थियों के बयान पर प्रशासन ने कार्रवाई की
Konch, Jalaun | Jun 5, 2026 शुक्रवार सुबह 10 बजे जानकारी मिली कि कोंच के ग्राम बरौदा कलां में राशन वितरण में अनियमितताओं की शिकायत सही पाए जाने पर प्रशासन ने उचित दर विक्रेता की दुकान की खाद्यान्न आपूर्ति तत्काल प्रभाव से बाधित कर दी है। जांच में 41 राशनकार्डधारकों ने बयान देकर बताया कि आधार प्रमाणीकरण के बाद भी उन्हें निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया जाता था और अभद्रता की जाती थी।