शाजापुर: शहर के ओंकारेश्वर मंदिर में शुरू हुआ शिवरात्रि उत्सव, भगवान भोलेनाथ को लगाई गई हल्दी और मेहंदी
शाजापुर में ओंकारेश्वर मंदिर पर रविवार से शिवरात्री उत्सव शुरू हो गया। रविवार को मंदिर में गणेश पूजन किया गया और इसके बाद भगवान भोलेनाथ को हल्दी मेंहदी लगाई गई। महिलाओं ने मंगल गीत भी गाए। उल्लेखनीय है कि मंदिर पर शिवरात्री के उपलक्ष्य में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह समारोह आयोजित होगा। इसके लिए रविवार को गणेश पूजन से वैवाहिक रस्में प्रारंभ हुईं।