शाजापुर: सुनेरा थाने पर आयोजित हुआ जनसंवाद कार्यक्रम, एसपी यशपालसिंह राजपूत ने आमजन से की चर्चा
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर रविवार को सुनेरा थाने पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एसपी यशपालसिंह राजपूत, सुनेरा थाना टीआई गोपाल निगवाल, एसआई अरविंद तोमर व थाना क्षेत्र के आमजन और गणमान्य नागरिक शामिल रहे। जनसंवाद कार्यक्रम में बेहतर सुरक्षा व कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अफसर व आमजन ने चर्चा की।