शाजापुर: गांधी हाल में कोतवाली थाना पुलिस ने जन संवाद कार्यक्रम का किया आयोजन ,एसपी यशपाल सिंह राजपूत भी हुए शामिल
जिले में शांति,सुरक्षा और अपराधों की रोकथाम के लिए बेहतर समन्वय व संवाद स्थापित करने के लिए थानों में आम लोगों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।इसी को लेकर गांधी हाल में कोतवाली थाना पुलिस ने जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया।जिसमें SPयशपाल सिंह राजपूत शामिल हुए।लोगों ने नशा कारोबार व दिनदहाड़े वाहनों की चोरी को रोकने की मांग सहित सुझाव दिए।