उचकागांव: गुजरात में पांडेय मथौली के युवक की सर्पदंश से हुई मौत, दो नादान बच्चों के सर से उठा पिता का साया।
उचकागांव थाना क्षेत्र के सांखे खास पंचायत अंतर्गत पांडेय मथौली गांव निवासी 30 वर्षीय युवक सनोज यादव का गुजरात के मोरबी जिले में कंपनी में काम करने के दौरान सर्पदंश से मौत हो गई। जिससे उनके दो नादान छोटे-छोटे बच्चों के सर से पिता का साया उठ गया। बताया जा रहा है कि उचकागांव थाना क्षेत्र के पांडेय मथौली गांव निवासी नगीना यादव के 30 वर्षीय मंझले बेटे सनोज यादव