जिले के फलासिया कस्बे में ग्राम पंचायत ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। राज्य सरकार के “रास्ता खोलो” अभियान के तहत पिछले 15 दिनों से लगातार कार्रवाई की जा रही है। पंचायत प्रशासन ने गांव की गलियों और मुख्य सड़कों के किनारे किए गए स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण हटवाए।