हांसी: हांसी में सड़क हादसे में 15 साल के किशोर की मौत,ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस
Hansi, Hissar | Sep 9, 2024 हांसी से डाटा गुराना रोड पर गांव जग्गाबाड़ा के पास बाइक सवार दो युवकों का ट्रक के साथ एक्सीडेंट हो गया।0 बाइक सवार करीब 15 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत हो गई और दूसरा करीब 17 वर्षीय लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान मसूदपुर निवासी करीब 15 वर्षीय शिवा के रूप में हुई है व घायल करीब 17 वर्षीय सागर है। ये दोनों सगे भाई हैं।