हांसी: हांसी पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित एक काबू, 1 किलो 527 ग्राम गांजा बरामद
Hansi, Hissar | Sep 6, 2024 हांसी पुलिस ने 1 किलो 527 ग्राम गांजा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।आरोपी की पहचान जसबीर उर्फ जयबीर के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेशकर जेल भेज दिया है।जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बतलाया कि पेटवाड़ से सुलचानी रोड़ पर नहर पुलिया के पास नाका बन्दी कर एक मोटरसाइकिल सवार को शक के आधार पर रुकवाकर पुछताछ की तो 1 किलो 527 ग्राम गांजा बरामद हुआ।