नीम का थाना: ग्रामीणों ने करीब 2 घंटे तक स्टेट हाईवे को किया जाम
नीमकाथाना बुधवार दोपहर तीन बजे ग्रामीणों द्वारा करीब 2 घंटे तक स्टेट हाईवे को जाम करने के बाद सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रशासन द्वारा परिजनों व खान संचालक के मध्य कई दौर की वार्ता के बाद मुआवजे की मांगों पर सहमति बन पाई। इसके बाद स्टेट हाईवे से जाम हटाकर मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।