डीग: डीग में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 283 मामलों का हुआ निपटारा, दो करोड़ से अधिक की समझौता राशि कराई गई तय
Deeg, Bharatpur | Mar 14, 2026 जिला मुख्यालय पर शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न न्यायालयों में लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण कर पक्षकारों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराया गया। लोक अदालत के संचालन के लिए दो अलग-अलग बेंचों का गठन किया गया।