श्री गंगानगर: जिलेभर में माननीय प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर हुआ सीधा प्रसारण
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jul 4, 2026
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को प्रदेशभर में लगभग 1.05 लाख करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर 79 हजार करोड़ रुपए से अधिक लागत से तैयार राजस्थान रिफाइनरी राष्ट्र को समर्पित की गई। साथ ही यमुना जल समझौते, 13 हजार करोड़ रुपए से अधिक लागत वाली जयपुर मेट्रो फेज-2 की आधारशिला रखी गई।