पहाड़ी: कैथवाड़ा पुलिस की कार्रवाई में हत्या के प्रयास मामले में 3 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
कैथवाड़ा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक माह से फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 1 अप्रैल 2026 को दर्ज प्रकरण संख्या 28/2026 में कार्रवाई करते हुए साबिर, नसीम और मोहम्मद कैफ निवासी घोघोर को पकड़ा गया।तीनों आरोपियों से अनुसंधान जारी है। गुरुवार शाम 5 बजे मामले में मिली जानकारी।