उदयपुर के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र स्थित होटल सिटी प्राइड में पुलिस और सीआईडी विशेष शाखा की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए थाईलैंड मूल की तीन महिलाओं को डिटेन किया है। पुलिस के अनुसार, महिलाओं के पासपोर्ट और वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी थी। साथ ही, होटल के विजिटर रजिस्टर में उनके ठहरने की एंट्री नहीं मिलने की बात भी सामने आई है।
जांच में महिलाओं से स्पा का काम करवाए जाने की जानकारी मिली है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इनमें से एक महिला को पहले भारत से डिपोर्ट किया जा चुका था। मामले में होटल संचालक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस विदेशी नागरिकों के दस्तावेजों और होटल में ठहरने से जुड़े नियमों के उल्लंघन की जांच कर रही है।
इस खबर में जानिए उदयपुर होटल रेड, पुलिस कार्रवाई और विदेशी नागरिकों से जुड़े मामले की पूरी जानकारी।
#udaipur #udaipur_khabar #udaipur_khabar #udaipurite #UdaipurNews #Udaipur #RajasthanNews #UdaipurPolice #HotelRaid #UdaipurCrime #BreakingNews #ThailandWomen #ForeignNationals #CID #RajasthanPolice #HotelCityPride #GovardhanVilas #UdaipurBreakingNews #CrimeNews #VisaExpired #PassportVisa #HotelInvestigation #PoliceAction #UdaipurLatestNews #RajasthanCrime #UdaipurUpdate #ForeignersVerification #HindiNews #LocalNews #PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan #UdaipurCity
Girwa, Udaipur | Oct 21, 2026