भभुआ: देवस डिहरा गांव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट, एक पक्ष के 3 लोग घायल, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Jul 5, 2025 देवस डिहरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के मारपीट में एक पक्ष से 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शनिवार को लगभग 10:30 बजे की बताई गई। जो सभी कुदरा थाना क्षेत्र के देवस डिहरा गांव निवासी सुदामा सिंह की पत्नी तारा देवी और उनकी पुत्री काजल कुमारी तथा पारसनाथ सिंह यादव की पत्नी प्रतिमा कुमारी बताई जाती है। सभी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।