भभुआ: जिले में मोहर्रम जुलूस के दौरान 229 स्थानों पर तैनात रहेंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट और जवान
Bhabua, Kaimur | Jul 5, 2025 जिले में 6 जुलाई को मनाया जाने वाले मोहर्रम को लेकर 229 स्थान पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट व जवान मौजूद रहेंगे। आज शनिवार कोई 11 बजे जिला प्रशासन के रिपोर्ट के मुताबिक डीएम एसपी के संयुक्त आदेश में बताया गया कि 6 जुलाई को मनाया जाने वाले मोहर्रम पर्व के दिन 24 घंटे नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहेगा। विधी व्यवस्था बनाए रखने के लिए भभुआ समाहरणालय परिसर में नियंत्रण भी है।