जैतपुर: तेज हवाओं के बाद जैतपुर के गाड़ाघाट में बिजली आपूर्ति ठप
जैतपुर क्षेत्र के गाड़ाघाट में कल रात आई तेज हवाओं के बाद से बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद है। अचानक बिजली गुल होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सूचना के बाद भी अब तक सुधार कार्य शुरू नहीं हो पाया है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मंगलवार सुबह 10 बजे तक सप्लाई बंद थी।