बदायूं: बदायूं में जनप्रतिनिधियों व डीएम ने रैली और जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Budaun, Budaun | Jul 8, 2026 बदायूँ जनपद में शैक्षिक सत्र 2026-27 अन्तर्गत स्कूल चलो अभियान का द्वितीय चरण कार्यक्रम 01 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक चलाया जा रहा है। सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव व एमएलसी प्रतिनिधि शारदेंदू पाठक व जिलाधिकारी अवनीश राय ने बुधवार को कलेक्ट्रेट से स्कूल चलो अभियान रैली व जागरुकता वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया ।