विदिशा नगर: पॉलिटेक्निक कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, समिति सचिव कॉलेज पहुंचे, कहा- सरकार से ग्रांट नहीं मिल रही
सम्राटअशोक टेक्निकल इंस्टीट्यूट पॉलिटेक्निक कॉलेज मे पिछले 6-7 माह से कर्मचारी व व्याख्याता के वेतन न मिलने की वजह से सभी व्याख्याता और कर्मचारी पिछले 3 दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हैं बुधवार दोपहर 2बजे समिति के सचिव लक्ष्मीकांत मरखेडकर कॉलेज पहुंचे बातचीत करते हुए उन्होंने बताया शासन की ओर से अप्रैल 2025 यानी 1 साल पहले करीब 91 लाख की ग्रांट मिली थी