कोंडागांव: कोंडागांव जिले के माकड़ी उपकेंद्र में ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ी, उपभोक्ताओं को मिलेगी बेहतर और निर्बाध बिजली
कोंडागांव जिले के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र माकड़ी में पावर ट्रांसफॉर्मर क्रमांक–1 की क्षमता वृद्धि का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। आज रविवार दोपहर 3 बजे प्राप्त विज्ञप्ति अनुसार इस उन्नयन के तहत ट्रांसफॉर्मर की क्षमता 3.15 एमवीए से बढ़ाकर 5 एमवीए कर दी गई है, जिससे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद है।