कोलायत: कोलायत के सरकारी विद्यालयों में साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर का आयोजन, न्यायाधीश पारूल पारीक ने बच्चों को दी जानकारी
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति, श्रीकोलायत द्वारा तालुका न्याय क्षेत्र के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर दुर्व्यवहार के बारे में जानकारी देना था।