अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस के उपलक्ष्य में बैनर, पोस्टर का किया विमोचन
नश मुक्त भारत के संबंध में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों ने ली शपथ
धौलपुर, 19 जून। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजीव मागो के निर्देशन में अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत सुरेश प्रकाश भट्ट, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा यादव एवं समाज कल्याण विभाग देवेंद्र द्वारा संयुक्त रूप से एडीआर परिसर में अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस 26 जून के उपलक्ष्य में बैनर, पोस्टर का विमोचन किया साथ में नशा मुक्त भारत के संबंध में अधिकारीगणों, कर्मचारीगणों ने शपथ भी ली।
इस अवसर पर सचिव ने नालसा द्वारा जारी स्कीम नालसा डॉन-ड्रग जागरुकता और कल्याण, मार्गदर्शन-ड्रग मुक्त भारत के लिए योजना 2025 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं, बच्चों और संवेदनशील वर्गों को ड्रग्स के जाल से बचाना और पीड़ितों को कानूनी व चिकित्सीय सहायता प्रदान कर समाज की मुख्यधारा में वापस लाना है। विशेष रूप से युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना है। नशा पीड़ित व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता, परामर्श, उपचार एवं पुनर्वास सेवाओं से जोड़ना तथा विभिन्न विभागों के समन्वय से नशा मुक्त भारत के निर्माण में सहयोग प्रदान करना है।