सरधना: पालिका द्वारा कराए जा रहे कई विकास कार्यों में लेट लतीफी से बढ़ रही परेशानियों, शिकायत के बाद भी पालिका प्रशासन शांत
सरधना नगर में जहां विकास के नाम पर लाखों खर्च किए जा रहे हैं वहीं पालिका की ढुल भूल नीति और नगर में किया जा रहे विकास कार्यों में लेट लतीफे के कारण क्षेत्र वासियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है बात करें अगर vip रोड कहे जाने वाले तहसील लोड की तो यहां सड़क मरम्मत के नाम पर लगभग 2 महीने पूर्व दिए गए काम को ठेकेदार ने पूरा नहीं किया