अररिया: पटेगना नव टोली के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की हुई मौत, दो युवक घायल
Araria, Araria | Jan 19, 2025 अररिया ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के पटेगना नव टोली के समीप दो बाईकों की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक जांच के दौरान एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि गम्भीर रूप से घायल दोनों युवक का इलाज किया जा रहा है।