बदरीनाथ धाम में 4 सितंबर को मनेगी जन्माष्टमी
श्री बदरीनाथ धाम में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव 4 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। जन्माष्टमी को लेकर मंदिर समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, 5 सितंबर को पंडा पंचायत की ओर से जन्मोत्सव मनाया जाएगा। धाम में इस अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन और पूजा-अर्चना की तैयारियां की जा रही हैं।
#Badrinath #Janmashtami #Uttarakhand #Devbhoomi #News