कालपी: हिमनपुरा खंड संख्या 4 में अवैध खनन के आरोप जांच में निकले निराधार, संयुक्त टीम ने दी क्लीन चिट, एसडीएम ने दी जानकारी
Kalpi, Jalaun | Jun 3, 2026 कालपी में अवैध खनन के आरोप जांच में निराधार निकले है, सयुक्त टीम ने क्लीन चिट दी है, जिसको लेकर कालपी एसडीएम अमित शेखर ने बुधवार सुबह 10 बजे जानकारी देकर बताया कि हिमनपुरा खंड संख्या 4 में अवैध खनन संबंधी शिकायत पर डीएम के निर्देश पर जालौन एवं हमीरपुर प्रशासन की संयुक्त टीम ने स्थलीय जांच की, जांच में खनन कार्य निर्धारित पट्टा क्षेत्र के भीतर पाया गया हैं।