कोल: दभौरा में ईंट भट्ठे पर फांसी के फंदे पर लटका मिला चौकीदार का शव, भट्ठा मालिक पर लगा हत्या का आरोप
Koil, Aligarh | Apr 10, 2025 दभौरा में फांसी के फंदे पर ईंट भट्टा पर चौकीदार का शव लटका मिला है। 53 वर्षीय गिर प्रसाद पिछले कई वर्षों से ईंट भट्टे पर चौकीदारी किया करते थे। बुधवार रात्रि स्वजनों को गिर प्रसाद द्वारा सुसाइड करने की सूचना मिली। आरोप है भट्ठा मालिक ने सात-आठ माह से गिर प्रसाद का वेतन नहीं दिया था। वेतन को लेकर कहा सुनी हुई जिसके बाद हत्या की गई है।