लखीसराय: क्यूल नदी में जलस्तर बढ़ने से श्रद्धालु परेशान, जुगाड़ नाव से विष्णु महायज्ञ स्थल पहुंच रहे
नया बाजार क्यूल नदी में आयोजित श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ में श्रद्धालुओं की आस्था तो लगातार उमड़ रही है, लेकिन क्यूल नदी के बढ़े जलस्तर ने श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ा दी है। शुक्रवार की पूर्वाह्न 11:00 बजे बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं को नव के माध्यम से नदी पार कर महायज्ञ स्थल तक जाते देखा गया।