गरौठा: गुरसराय मंडी दीपों से रोशन, सफाई कर्मियों का सम्मान कर दिया गया स्वच्छता का संदेश
झांसी के गुरसराय मंडी समिति परिसर में शुक्रवार को ‘स्वच्छ मंडी एवं शुभ मंडी’ अभियान के तहत दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडी सचिव सचिन कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में परिसर को दीपों से सजाया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों और कर्मचारियों ने मंडी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का स