मेरठ: लालकुर्ती थाना क्षेत्र में बाजार से लौट रहे युवक पर हुआ जानलेवा हमला, पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत
Meerut, Meerut | Aug 9, 2024 मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र स्थित हंडिया मोहल्ले में बाजार से घर लोट रहे युवक पर पड़ोस के रहने वाले दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। शिकायत के बाद भी थाना पुलिस ने दबंगों पर कार्यवाही नही की इसी को लेकर शुक्रवार को पीड़ित परिवार ने एसएसपी से शिकायत कर कार्यवाही की गुहार लगाई है।