बड़ौत: फौलादनगर में घर के अंदर मिले गौवंश के कटे अवशेष, पुलिस के पहुंचते ही आरोपी भागे, नमूना जांच के लिए भेजा गया
Baraut, Bagpat | Jul 28, 2026 फौलादनगर गांव में मंगलवार को एक मकान के अंदर गौहत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके पर गोवंश के कटे अवशेष मिले। पुलिस के पहुंचने की जानकारी मिलते ही आरोपी दीवार कूदकर खेतों में भाग खड़े हुए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शाम करीब 4 बजे जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि फौलादनगर गांव के एक मकान में कुछ लोग गौहत्या कर