गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर RPF, GRP की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन सतर्क के तहत ₹37 हजार की देशी शराब ज़ब्त की
गया रेलवे जंक्शन पर RPF, GRP, CIB, CDPS की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन सतर्क के तहत 370 लीटर देशी शराब बरामद किया है। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने सोमवार की दोपहर 3 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि रविवार को प्लेटफार्म संख्या 1 सी पर आसनसोल गया पैसेंजर ट्रेन के आने पर 2 व्यक्ति पर संदेह होने पर पूछताछ की गई।